निर्वाचन प्रचार का शोरगुल कल शाम 5 बजे होगा बंद

निर्वाचन प्रचार का शोरगुल कल शाम 5 बजे होगा बंद

प्रचार के लिए आए बाहरी नेता कार्यकर्ता को करना होगा प्रस्थान

प्रत्याशी और स्थानीय कार्यकर्ता कर सकेंगे डोर-टू-डोर जाकर प्रचार

खैरागढ़ 04 नवंबर 2023// विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के प्रथम चरण में होने वाले मतदान के लिए 48 घंटे पूर्व चुनावी शोरगुल पर 5 नवंबर की शाम 5 बजे विराम लग जाएगा। इसके के बाद प्रत्याशी डोर-टू-डोर जाकर प्रचार कर सकेंगे।

प्रत्याशी और स्थानीय कार्यकर्ता कर सकेंगे डोर-टू-डोर जाकर प्रचार

जिला में 7 नवंबर को मतदान दिवस निर्धारित है। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। इधर प्रचार अंतिम चरण में है छत्तीसगढ़ के विधानसभा निर्वाचन के प्रथम चरण में खैरागढ़ विधानसभा के खैरागढ़ 73 एवं डोंगरगढ़ (आंशिक) 74 विधानसभा सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में अब जनसंपर्क के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 5 नवंबर को शाम 5 बजे के बाद चुनावी शोर-गुल थम जाएगा। प्रत्याशियों के पास अब महज 48 घंटे शेष हैं, जिसमें भी रात में जनसंपर्क संभव नहीं। ऐसे में प्रत्याशी अपने- अपने क्षेत्रों में दिन-रात एक कर प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। पार्टी के स्टार प्रचारक भी मोर्चा संभाल रहे हैं। 5 नवंबर की शाम के बाद चुनावी शोर-गुल पर पूर्ण विराम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी या उनके कार्यकर्ता डोर-टू-डोर पहुंचकर प्रत्याशी से सीधे घर घर जाकर संपर्क कर पाएंगे।

 

प्रचार के लिए आए बाहरी नेता कार्यकर्ता को करना होगा प्रस्थान

किसी तरह रैली, सभा या गाजे-बाजे का शोर-गुल नहीं कर पाएंगे। 5 नवंबर की शाम के बाद चुनावी शोर-गुल थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी या उनके कार्यकर्ता डोर-टू-डोर पहुंचकर प्रत्याशी सीधे संपर्क कर पाएंगे। किसी तरह रैली, सभा या गाजे-बाजे का शोर-गुल नहीं कर पाएंगे। दूसरी जगहों से प्रचार के लिए आए कार्यकर्ता, नेता या अन्य को संबंधित विधानसभा को छोड़ना पड़ेगा। फिर 7 नवंबर 2023 को सुबह 8 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज