नगर निगम आयुक्त को लिखित शिकायत के बाद भी आज तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं होना नगर पालिका निगम के कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह

नगर निगम रायगढ़ ने अपने स्तर पर अपने कर्मचारी शिवकुमार दाऊ को बचाने में लगी

रायगढ़ । कभी कभी सोचने को मजबूर हो जाता है मन मस्तिष्क की कोई विभाग किसी से इतना प्रेम प्रकट कर देता है की उसकी गलती, बुराई, कुकृत्य को भी नजर अंदाज कर अपना प्रेम प्रकट कर के अपनी भक्ति भावना का अतिविशिष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने से भी बाज नहीं आता है। और ये प्रेम कोई और नहीं नगर निगम रायगढ़ अपने कर्मी शिवकुमार दाऊ के प्रति दिखा रहा है। कुछ समय पूर्व शिवकुमार दाऊ के आई. टी.आई. अंक सूची के संबंध में खबर भी प्रकाशित हुई थी। साथ ही निगम में उनके निर्णय समिति के संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत आवेदन भी प्रस्तुत किया और जैसा की सोचा था हुआ भी ठीक वैसा ही नगर निगम रायगढ़ ने अपना अगाध प्रेम का परिचय देते हुए सूचना के अधिकार में जवाब देते हुए जानकारी दी की चयन समिति के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

ऐसा उत्तर दे कर नगर निगम रायगढ़ ने शिवकुमार दाऊ को अपने स्तर बचाने का पूरा प्रयास किया है ।अब ऐसा किस प्रकार के लाभ के लिए किया जा रहा है ये समझ से परे है? अब सोचने वाली बात ये है की 17 वर्ष पुराना दस्तावेज की जानकारी यदि निगम के पास नहीं है वो भी अपने अधीनस्थ कार्य करने वाले कर्मचारी की तो इस क्या समझा जाए ।यदि चयन समिति की जानकारी नहीं है की इनका चयन किनके द्वारा हुआ है।तो इसका अर्थ कई संकाओ को जन्म देता है की पूर्ण भ्रष्टाचार हुआ है। और आर्थिक लाभ लेते हुए बिना चयन किए उनकी नियुक्ति की गई है ।
इस संबंध में नगर निगम आयुक्त को लिखित शिकायत भी किया गया परंतु आज तक उस शिकायत के संबंध में भी किसी प्रकार की कार्यवाही की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है ऐसे में मुझे गुप्त फिल्म का वो शेर याद आता है “वो मंत्री क्या मरे जिसका इलाज सारा हॉस्पिटल करे” ठीक वैसे ही शिवकुमार दाऊ के साथ “वो शिवकुमार क्यों डरे ,क्यों घबराए जिसे पूरा नगर निगम रायगढ़ बचाए”.

अब आगे यह देखना लाजमी होगा कि खबर प्रशासन के बाद नगर पालिका निगम शिवकुमार दाऊ के ऊपर किस प्रकार की कार्यवाही करती है या फिर यह प्रकरण ठंडे बस्ते में चली जाती है.

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज