राजधानी से जनता तक । नयापारा राजिम – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले के नयापारा में आज दिनांक 12/12/2023 को सुबह 7 बजे के आस पास दर्दनाक सड़क हादसा अपने दो बच्चों को बाइक पर बैठाकर पिता स्कूल छोड़ने जा रहा था तभी एक तेज रफ़्तार हाईवा ने बाइक को ठोकर मार दी. हादसे में दो मासूम समेत पिता की मौके पर ही मौत हो गई है.

हादसे के हाईवा चालक मौके से हाईवा लेकर फरार हो गया है. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए हैं. वहीं आक्रोशित लोगों ने राजिम रायपुर मुख्य मार्ग पर गोबरा नवापारा के बस स्टैंड में चक्का जाम कर दिया है. ये घटना गोबरा नवापारा के तर्री रोड स्थित बगदेहीपारा स्कूल के पास हुई है जानकारी के अनुसार, गोबरा नवापारा के तर्री रोड पर स्थित बगदेही स्कूल के पास आज सुबह तेज रफ्तार हाईवा ने सामने जा रही एक बाइक को ठोकर मार दी. दुर्घटना में बाइक चालक और उसके दोनों बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी हाईवा चालक ने भाग कर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया. हादसे में जान गवाने वाले पिता का नाम शिवनाथ यादव उम्र 30, रिया यादव उम्र 7 वर्ष कक्षा 2 में पढ़ती थी और छोटी बेटी हीना यादव उम्र 1 वर्ष है.
Author: Rajdhani Se Janta Tak
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com




