गोहरापदर धान उपार्जन केंद्र में 250 से अधिक किसानों को 80 लाख से अधिक धान बोनस की राशि जारी,कृषकों ने जताया भाजपा सरकार का आभार

किसान हितैषी भाजपा सरकार ने निभाया वादा,जनहित सर्वोपरि-गुरुनारायण तिवारी

गरियाबंद- भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही प्रदेश में किसानों के बकाया धान का बोनस की राशि का भुगतान मुख्यमंत्री ने सोमवार 25 दिसंबर अटल सुशासन दिवस पर किया।ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में यह वादा किया था कि वर्ष 2014-15 और 2015-16 के बकाया धान बोनस का भुगतान 25 दिसम्बर सुशासन दिवस को किया जाएगा अपने वादे को निभाते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सुशासन दिवस के अवसर पर किसानों के बकाया बोनस का भुगतान किया धान उपार्जन केंद्र गोहरापदर में धान बोनस वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह माँझी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने किसानों को बोनस वितरण प्रमाण पत्र दिया,जानकारी हो कि धान उपार्जन केन्द्र गोहरापदर अंतर्गत 272 किसानों के खाते में क़रीब 80 लाख से अधिक का भुगतान किया गया है।

इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने कहा कि भाजपा सिर्फ़ वादे नहीं करती वादों को पूरा करने का कार्य करती है मोदी की गारंटी को निभाते हुए ही सरकार बनने के बाद आज अटल सुशासन दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के किसानों की चिंता करते हुए 2 साल के बोनस का भुगतान किया और अपने चुनावी वादे को पूरा किया.भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनते ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 18 लाख आवासों को पूरा करने के लिए राशि जारी की है भाजपा अंत्योदय के लक्ष्य के साथ कार्य करती है और हम चाहते हैं कि अंतिमपंक्ति का व्यक्ति भी मुख्यधारा में जुड़ें और सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकें.जनता के अपार सहयोग से सुशासन का सूर्योदय हो चुका है जन जन की समस्याओं का निवारण करना भाजपा की ज़िम्मेदारी है।भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता की समस्याओ को दूर करने का कार्य करेगी.सभी किसानों को धान का बोनस मिलने पर बधाई दी,सभी किसानों ने बोनस की राशि मिलने पर भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया।
इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह माँझी,ज़िला महामंत्री पुनीतराम सिन्हा,मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी,सांसद प्रतिनिधि खगेश्वर नायक,पूर्व सरपंच मेघराम बघेल,डमरुधर यादव,लोकनाथ यादव,डोमार कश्यप धान उपार्जन केंद्र के कर्मचारी,दिलीप साहू,उमाशंकर पांडेय,कुमेंद्र यादव,भारत यादव,मनोज पांडे,क्षितिजनारायण तिवारी,गणेश राम मांझी,भोलाराम,गोपी राम नागेश,दसरू राम,रूपसिंह,कुंजल नागेश,सोनसाय सिन्हा,तिरन राम सिन्हा,जलघर नेताम,दयानिधि यादव,निरनराम सिन्हा सहित किसान मौजूद रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
December 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज

error: Content is protected !!