KCG में 7 मई को ग्राम रोजगार दिवस, चावल महोत्सव व आवास दिवस का संयुक्त आयोजन

 

खैरागढ़  ।  जिले के सभी ग्राम पंचायतों में 7 मई को ग्राम रोजगार दिवस का आयोजन किया जाएगा। राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह की 7 तारीख को चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का संयुक्त आयोजन किया जाना निर्धारित किया गया है।

कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में इन आयोजनों को व्यापक जनभागीदारी के साथ प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनका उद्देश्य ग्रामीण विकास को गति देना तथा आमजन को योजनाओं से सीधे जोड़ना है।

*सुशासन तिहार के तहत शत-प्रतिशत निराकरण पर जोर*

राज्य शासन द्वारा संचालित ‘‘सुशासन तिहार’’ के अंतर्गत निर्देशित किया गया है कि ग्राम पंचायत स्तर पर ही मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से जुड़े सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाए। आवश्यकतानुसार प्रकरणों को विकासखंड अथवा जिला स्तर पर भेजकर उनका शत-प्रतिशत समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

*आवास निर्माण की समयबद्ध पूर्णता पर फोकस*

रोजगार सह आवास दिवस के दौरान स्वीकृत सभी आवासों को अधिकतम 90 दिनों के भीतर पूर्ण कराने हेतु कार्ययोजना तैयार की जाएगी। साथ ही हितग्राहियों को उनके खातों में हस्तांतरित राशि की जानकारी उपलब्ध कराते हुए पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।

स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को निर्माण सामग्री आपूर्ति एवं अन्य आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने एवं लंबित जियो-टैगिंग कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

*‘नवा तरिया आय जरिया’ अभियान से रोजगार सृजन*

रोजगार दिवस के अवसर पर चयनित 5 ग्राम पंचायतों में ‘‘नवा तरिया आय जरिया’’ अभियान के अंतर्गत नए तालाबों के निर्माण की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। साथ ही मनरेगा के अंतर्गत प्रचलित कार्यों को मई माह में पूर्ण करने तथा मांग आधारित नए कार्य प्रारंभ करने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

ग्राम पंचायतों में ‘‘आजीविका डबरी’’ के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर विकसित करने की दिशा में योजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। महिलाओं को प्रोत्साहित करने हेतु सूचना पटल पर परिवार की महिला सदस्य का नाम अंकित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

*योजनाओं की जानकारी सार्वजनिक करने पर जोर*

7 मई को सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित जानकारी वर्क कोड के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शित की जाएगी। इससे ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी सुलभ होगी तथा पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।

 

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे इस आयोजन को जनहितकारी एवं परिणाममुखी बनाते हुए ग्रामीणों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज