Narendra Modi ने बंगाल में भरी हुंकार: ‘भयमुक्त राज्य और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई’

पूर्वी मेदिनीपुर । पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर के हल्दिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस रैली में पीएम मोदी ने बंगाल की टीएमसी सरकार एवं ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही हल्दिया की रैली से पीएम मोदी ने बंगाल के लोगों को 6 गारंटी भी दी हैं।
पीएम मोदी ने चुनावी जनसभा से बंगाल को भयमुक्त करने की पहली गारंटी दी है। दूसरी गारंटी सरकारी सिस्टम की जवाबदेही तय करने की है। पीएम मोदी ने तीसरी गांरटी ममता सरकार को कटघरे में लेते हुए भ्रष्टाचार और अपराध की फाइलें खोलने की दी है। चौथी गांरटी बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वह भ्रष्टाचारियों को जेल भेज कर रहेंगे।
हल्दिया की रैली से पीएम मोदी ने पांचवी गांरटी का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव नतीजों के आने के बाद बंगाल में टीएमसी के गुंडे नहीं बचेंगे। पीएम मोदी की छठी गांरटी जो कि इस चुनाव के लिए मास्टरस्ट्रोक भी माना जा रहा है। पीएम मोदी ने ये छठी गारंटी 7वां वेतन आयोग लागू करने की दी है।
चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, एक समय था जब पूरे देश से लोग काम की तलाश में हल्दिया आते थे। आज इसी जगह के युवा अंडमान और ओडिशा की ओर पलायन कर रहे हैं। वे रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों का रुख कर रहे हैं। टीएमसी सरकार के राज में अगर कोई चीज सचमुच फली-फूली है, तो वह है घुसपैठियों की फैक्ट्री है। टीएमसी का काम है नकली दस्तावेज बनाना और मवेशियों की तस्करी करना। पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी की राजनीति डर पर आधारित है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज