SIR-2 विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यशाला अटल सदन भाजपा जिला कार्यालय सुकमा में संपन्न

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – भारतीय जनता पार्टी द्वारा SIR-2 विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कार्यशाला का आयोजन अटल सदन, भाजपा जिला कार्यालय सुकमा में किया गया। यह कार्यशाला भाजपा जिला संगठन प्रभारी श्री टिकेश्वर जैन जी, विधानसभा प्रभारी श्री भरत मटियारा जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री धनीराम बारसे जी के नेतृत्व में संपन्न हुई।

कार्यशाला में SIR-2 के अंतर्गत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य, संगठनात्मक जिम्मेदारियों एवं बूथ स्तर पर कार्य की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों को पुनरीक्षण प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अरुण सिंह भदौरिया, विधानसभा प्रत्याशी रहे श्री सोयम मुका, विधानसभा संयोजक श्रीमती नूपुर वैदिक, जिला महामंत्री श्री विश्वराज सिंह, श्री बलिराम नायक सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यशाला में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन कार्य में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करें।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज