कोरबा के रामसागरपारा में बीती रात खूनी विवाद: बीच बचाव करने पहुंचे युवक की मौत, पुरानी रंजिश का बदला लेने पहुंचे थे आरोपी..

राजधानी से जनता तक|कोरबा|। कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद में बीच बचाव करने पहुंचे युवक की डंडे से सर में चोट लगने से मृत्यु हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई हैं, पुलिस बल की तैनाती के साथ पुलिस अधीक्षक ने भी घटना स्थल का जायजा लिया है। युवक की हत्या से स्थानीय लोगों में आक्रोश फूट पड़ा बड़ी संख्या में लोग कोतवाली थाना पहुंचे जहां आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करने लगे।

विवाद के बीच बीच बचाव करने पहुंचा था युवक

कोतवाली थाना क्षेत्र के रामसागर पारा में रविवार की रात कई युवक लाठी डंडों के साथ पुरानी रंजिश को लेकर हमला करने पहुंचे थे, इस बीच बीच बचाव करने गए युवक पर अचानक किसी ने लाठी से सर पर गंभीर वार कर दिया। हमले में युवक घायल हुआ जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना से क्षेत्र में भय का माहौल

रविवार को रामसागर पारा में हुए खूनी संघर्ष के बाद से क्षेत्र में भय एवं आक्रोश का माहौल बना हुआ हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। क्षेत्र में बीती रात हुए विवाद के बाद से तनाव की स्थिति बनी हुई हैं।

मृतक का विवाद से नहीं था संबंध

प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक का विवाद से सीधा संबंध नहीं था, वह हमलावरों के बीच बचाव करने पहुंचा था जहां अचानक किसी ने मृतक के सिर पर लाठी से वार कर दिया , हमले में युवक की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान रवि यादव के रूप में की जा रही हैं।

मामले में पुलिस ने 7 आरोपी किए गिरफ्तार

बीती रात आरोपियों के तांडव के बाद पुलिस हरकत में आई, पुलिस ने बताया कि मामले में सात आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में रखा गया हैं। जिनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रहीं हैं।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज