’गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर सुविधा के लिए सरकार प्रतिबद्ध -उच्च शिक्षा मंत्री वर्मा’

बलौदाबाजार, 19 जून 2026 / शैक्षणिक सत्र 2026-27अंतर्गत शुक्रवार को जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन बलौदाबाजार स्थित जिला ऑडिटोरियम में किया गया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा सहित विशिष्ट अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती एवं भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशी छात्रों क़ो तिलक लगाकर व मुंह मीठा कर अभिनन्दन किया गया। साथ ही छात्रों को शिक्षण सामग्री एवं सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत छात्राओं को सायकल वितरण किया गया। इस अवसर पर मिशन उत्कर्ष 2027 का भी शुभारम्भ किया गया।
मंत्री श्री वर्मा ने सभी नवप्रवेशी बच्चों क़ो शुभकामनायें देते हुए कहा कि बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह हमेशा बने रहना चाहिए। गुणात्मक शिक्षा एवं स्कूलों में बेहतर सुविधाओं के लिये हमारी सरकार प्रतिबद्ध हैं। जिले में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिये डीएमएफ से राशि स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया हैं जिससे 400 से अधिक शिक्षकों को मानदेय के आधार पर रखा जाएगा। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा क़ि निष्ठा और लगन के साथ मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। कठिनाई और बधाओं से घबराना नहीं हैं बल्कि उसका डट कर मुकबला करना है और जीवन में आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ अच्छे संगत भी महत्वपूर्ण है। यदि हमारी संगति अच्छे लोगों से नहीं होगी तो हम भी उसके संगत में रहकर उसी तरह बन जाएंगे।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा क़ि शाला प्रवेश उत्सव हर वर्ष बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है ताकि नवप्रवेशी बच्चों को बेहतर वातावरण मिल सके। शाला प्रवेश उत्सव पूरे जिले में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया क़ि जिला प्रशासन द्वारा गुणात्मक शिक्षा एवं 10 व 12 वी कक्षा में बेहतर परिणाम के लिये मिशन उत्कर्ष 2027 की शुरआत किया गया हैं। इसके अंतर्गत जिले के उत्कृष्ट व्याख्याताओं का विषयवार टीम बनाया गया हैं जो जिन स्कूलों में किसी बिषय के शिक्षक नहीं होने पर ऑनलाइन क्लास लेंगे। इसके साथ ही मॉडल प्रश्न पत्र तैयार कर हर माह बच्चों का टेस्ट लिया जाएगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, पुलिस अधीक्षक ओ.पी.शर्मा, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, चित्ररेखा साहु, डीईओ संदीप शर्मा, डीएमसी नरेंद्र वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज