घायल मोजतबा के बीच आईआरजीसी जनरल बोर्ड के हाथों में ईरान की युद्ध कमान

वाशिंगटन। सूत्रों ने दावा किया है कि ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के बाद उनके उत्तराधिकारी मोजतबा खामेनेई अभी घायल हैं और पत्रों से संवाद कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान में युद्ध संबंधी निर्णय इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) जनरल का बोर्ड ले रहा है, जिसकी सिर्फ सूचना मोजतबा को दी जाती है। बोर्ड में वरिष्ठ ईरानी सैन्य कमांडरों का एक समूह शामिल है। मोजतबा अभी छिपकर ही कार्य कर रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, मोजतबा ने अभी तक केंद्रीय नियंत्रण हासिल नहीं किया है। वे अकेले नहीं सामूहिक फैसले लेते हैं, जैसे किसी बोर्ड का निदेशक सदस्यों की सलाह पर निर्भर होता है। सभी पत्राचार की शुरुआत सर्वोच्च नेता के स्थान पर हाथ से हाथ में सीलबंद पत्रों के हस्तांतरण से होती है और उसी रूप में वापस वितरित की जाती है। उन्हें यथास्थिति से ग्रस्त मामलों की जानकारी दी जाती है और वे हर प्रस्ताव पर अपनी सहमति देते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, आईआरजीसी कमांडर सैन्य रणनीति, होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने और अमेरिका के साथ राजनयिक संबंधों सहित प्रमुख मुद्दों पर नेतृत्व कर रहे हैं। मामलों पर सैन्य जनरल किसी मामले में फैसला करने के बाद उसे मोजबता को बताते हैं। रिपोर्ट में बताय गया कि मोजतबा नाम के नेता हो सकते हैं, लेकिन वह अपने पिता की तरह सर्वोच्च नहीं हैं। एक तरह से वह अपने पद और अस्तित्व के लिए आईआरजीसी के ऋणी हैं।
रिपोर्ट के मुतािबक, ईरानी सर्वोच्च नेता मोजतबा एक बम हमले में बाल-बाल बचने के बाद गंभीर चिकित्सा स्थिति का सामना कर रहे हैं। उन्हें कृत्रिम पैर और चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी का इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि, मानसिक रूप से सक्षम हैं। उनके हाथ की सर्जरी हो चुकी है, लेकिन चेहरे पर गंभीर जलन के निशान हैं, जिसके लिए उन्हें अतिरिक्त शल्य चिकित्सा से गुजरना होगा।
28 फरवरी को अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल बमबारी में हत्या के बाद मार्च में मोजबता को सर्वोच्च नेता चुना गया, जो अली खामेनेई के सबसे छोटे बेटे हैं। इसके बाद से अभी तक मोजतबा सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखे। उनका ऑडियो संदेश आ चुका है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज