‘चावल उत्सव’ पर आप ने वितरण व्यवस्था पर उठाए सवाल

रायपुर । आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ इकाई ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत तीन माह का चावल एकमुश्त वितरण करने के फैसले को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी नेताओं विजय कुमार झा, जयदीप खनूजा, मिहिर कुर्मी और मिथलेश साहू ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसे “अव्यवस्थित और जनविरोधी” निर्णय बताया।

पार्टी का आरोप है कि सरकार द्वारा घोषित “चावल उत्सव” जमीनी स्तर पर “अव्यवस्था उत्सव” में बदल गया है। नेताओं ने कहा कि बिना पर्याप्त तैयारी के तीन महीने का राशन एक साथ बांटने से हितग्राहियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है और उन्हें बार-बार राशन दुकानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

जमीनी स्तर पर बताई गई समस्याएं:

राशन दुकानों में तीन माह के अनुरूप पर्याप्त चावल उपलब्ध नहीं

परिवहन व्यवस्था कमजोर, सप्लाई बाधित

अप्रैल का भंडारण अधूरा, मई-जून का स्टॉक नहीं पहुंचा

हितग्राहियों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा

एकमुश्त चावल ले जाने में अतिरिक्त खर्च (100–150 रुपये तक)

छोटे घरों में भंडारण की समस्या

दुकानदार और हितग्राही दोनों परेशान

पार्टी नेताओं ने कहा कि सरकार ने राशन दुकानदारों पर भी बिना संसाधन अतिरिक्त जिम्मेदारी डाल दी है, जिससे उन्हें जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है।

AAP ने यह भी आरोप लगाया कि ट्रांसपोर्ट व्यवस्था अभी भी पुराने अनुबंध के अनुसार एक माह की सप्लाई के हिसाब से चल रही है, जबकि सरकार ने तीन माह का वितरण लागू कर दिया, जिससे समन्वय की कमी सामने आई है।

पार्टी की प्रमुख मांगें:

राशन वितरण व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए

पर्याप्त परिवहन साधनों की व्यवस्था हो

एकमुश्त वितरण के बजाय मासिक वितरण पर पुनर्विचार

हितग्राहियों को अतिरिक्त खर्च का मुआवजा

राशन दुकानदारों को आवश्यक संसाधन और सुरक्षा

पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा। नेताओं का कहना है कि यह निर्णय गरीबों को राहत देने के बजाय उनके लिए नई परेशानियां खड़ी कर रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज