ड्रोन और थर्मल तकनीक से अवैध खनन पर सख्ती, तीन वाहन जब्त

राजधानी से जनता तक कोरबा। जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने अब अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लेना शुरू कर दिया है। ड्रोन और थर्मल इमेजिंग तकनीक की मदद से शुक्रवार को सीतामढ़ी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में संलिप्त तीन वाहनों को जब्त किया गया।

प्रशासन के अनुसार, कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल ने हसदेव नदी के सीतामढ़ी क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से निगरानी की। इस दौरान नदी में अवैध रेत उत्खनन करते एक जेसीबी की गतिविधियां रिकॉर्ड की गईं। ड्रोन से वाहन की लोकेशन ट्रैक करते हुए जांच दल इमलीडुग्गू पहुंचा, जहां कार्रवाई कर जेसीबी और अवैध रेत परिवहन में लगे एक टीपर को जब्त कर उरगा स्थित खनिज जांच चौकी की अभिरक्षा में रखा गया।

इसी अभियान के दौरान राताखार क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर को भी जब्त कर रामपुर थाना के सुपुर्द किया गया। इस तरह एक ही अभियान में कुल तीन वाहनों पर कार्रवाई की गई।

खनिज विभाग ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ड्रोन तकनीक का नियमित उपयोग किया जाएगा। वहीं, रात के समय होने वाली अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए थर्मल इमेजिंग तकनीक भी अपनाई जाएगी। विभाग का कहना है कि ड्रोन में रिकॉर्ड हुए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी और वाहन छिपाने या मौके से भागने का प्रयास करने वाले भी बच नहीं सकेंगे।

विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 तथा अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज