फिंगेश्वर वार्ड क्रमांक 06 में टीना शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न

फिंगेश्वर: नगर पंचायत फिंगेश्वर के वार्ड क्रमांक 06 में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए टीना शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ नागरिक धर्मवीर यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष धनराज सूर्यवंशी तथा नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद दीपक श्रीवास ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर कार्य स्थल पर श्रीफल तोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से राधे साहू, श्यामाचरण निषाद, दौलत साहू, मदन निर्मलकर, हीरा प्रजापति, गिरधर ध्रुव, बिल्ला निषाद, कृष्णा निषाद, नीरा ध्रुव, सविता श्रीवास, मुकेश श्रीवास, बिरहु साहू, रामसाय चक्रधारी, दुखू तारक एवं ढेलू ध्रुव सहित अन्य नागरिक शामिल रहे।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष धनराज सूर्यवंशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वार्ड क्रमांक 06 में लंबे समय से टीना शेड की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए इस निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि इस शेड के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्होंने नगर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की बात कही।
वहीं, नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद दीपक श्रीवास ने कहा कि वार्डवासियों की मांग को प्राथमिकता देते हुए इस कार्य को शुरू कराया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा कराया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द आम जनता को इसका लाभ मिल सके।
उपस्थित वार्डवासियो ने विकास कार्य की सराहना करते हुए नगर पंचायत के प्रति आभार व्यक्त किया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज