बिजली की आंख मिचौली से ग्रामीण परेशान , समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन 

 

सुलौनी पचपेड़ी/ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की बार बार बंद से लोग परेशान हैं, आस पास के ग्रामीण भीषण गर्मी और बिजली बंद और पानी की समस्या को लेकर बिजली विभाग का घेराव करने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि इतनी भीषण गर्मी में लोग बीमार हो रहें हैं, वही पानी की समस्या पिछले 10सालों की तुलना में हैंड पम्प, कुआ,बोर, तालाब सुख गए है ।ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पानी के लिए इधर उधर भटक रहे है, बिजली विभाग की व्यवस्था से नारा ग्रामीण बिजली विभाग का घेराव कर दिए जहा विद्युत विभाग के सहायक यंत्री गंगा सागर ध्रुव के द्वारा 7 दिन में ठीक करने का आश्वासन दिया , बताया जा रहा है कि पांच मेगा वोल्ट मीटर की पचपेड़ी परिक्षेत्र में ट्रांसफार्मर की जरूरत है,खराब हो जाने की वजह से ट्रांसफार्मर नहीं मिल पाया, बिजली विभाग में जिसके जगह में अभी 3.15 मेगा वोल्ट मीटर का लगाया गया है, जो पूरे क्षेत्र में बिजली पूर्ण रूप से दे पाना संभव नहीं है, वोल्टेज नहीं उठाने की बात बताई है, कसब स्टेशन से प्रभावित केवतरा, सुकुलकारी,जलसों, भरारी, केवटाडीह टांगर, सुलौनी,बेल्हा के ग्रामीण और जनप्रतिनिधि ज्ञापन सौंपे। घेराव मे प्रमुख रूप से जनपद सदस्य प्रतिनिधि महेश्वर कुर्रे , सुलौनी सरपंच धनेश साहू उपसरपंच प्रतिनिधि राहुल कांत,अशोक ,बुधराम,सरोज,गणेश, महेश, कांत,नरेश राय सत्यनारायण, हीरेंद पाटले, राजेंद्र, तिहारू यादव,राजेंद दिवाकर,रवि पटेल,कलीराम,मनीराम आदि ग्रामीण उपस्थित होकर बिजली विभाग के अधिकारी को आवेदन दिया।

Laxmikant
Author: Laxmikant

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज