भैंसा एचपी पेट्रोल पंप के पास भीषण हादसा, सरपंच प्रतिनिधि संजय टंडन ने दिखाई अद्भुत तत्परता

राजधानी से जनता तक/भैंसा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसे ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया, जब तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल होकर वाहन में ही फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग सहम गए।

इसी दौरान ग्राम पंचायत भैसमुड़ी के सरपंच प्रतिनिधि संजय टंडन ने अपनी जिम्मेदारी और मानवता का परिचय देते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। उन्होंने बिना समय गंवाए स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायल को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। उनकी त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ के कारण घायल को समय पर उपचार मिल सका, जिससे उसकी जान बचने की उम्मीद बढ़ गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है, हालांकि पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है।

मौके पर मौजूद लोगों ने सरपंच प्रतिनिधि संजय टंडन के इस साहसिक कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में उन्होंने जिस तरह आगे बढ़कर मदद की, वह समाज के लिए एक मिसाल है। उनके इस कार्य ने यह साबित कर दिया कि सच्चा जनप्रतिनिधि वही होता है जो हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ा रहे।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज