प्रशिक्षण में शराब के नशे में पहुंचे सहायक शिक्षक निलंबित

राजधानी से जनता तक कोरबा। जनगणना 2027 के तहत तहसील पाली में आयोजित प्रशिक्षण सत्र के दौरान अनुशासनहीनता के मामले में सहायक शिक्षक एल.बी. अश्वनी रात्रे को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, प्रा. शा. दर्रीमुड़ा (चैतमा) में पदस्थ शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान शराब के नशे में पाए गए, जिससे कार्यवाही बाधित हुई। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम और जनगणना अधिनियम का उल्लंघन माना गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, पाली निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज