महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया छिन्दगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

एनआरसी में कुपोषित बच्चों का हाल जाना, माताओं को पोषण और स्वास्थ्य संबंधी दी जानकारी

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा/छिन्दगढ़: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छिन्दगढ़ का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) पहुंचकर भर्ती कुपोषित बच्चों का हाल-चाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बच्चों की माताओं से बातचीत कर उन्हें बच्चों के संतुलित आहार, नियमित देखभाल और पोषण संबंधी आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि कुपोषण केवल स्वास्थ्य का नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता का भी विषय है, जिसे सामूहिक प्रयासों से समाप्त किया जा सकता है।

मंत्री ने उपस्थित स्वास्थ्य अमले को निर्देश दिए कि बच्चों के उपचार, पोषण आहार की गुणवत्ता और नियमित स्वास्थ्य निगरानी में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने माताओं को बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन, समय पर टीकाकरण और साफ-सफाई के महत्व की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने केंद्र में संचालित सेवाओं की जानकारी साझा की। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है तथा कुपोषण मुक्त समाज बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने मंत्री के इस निरीक्षण को स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और जनजागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज