महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का सुकमा दौरा: बच्चों के बीच बैठीं, महिलाओं से संवाद किया, पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा। छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शुक्रवार को एकदिवसीय प्रवास पर सुकमा पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र, एनआरसी सेंटर, इमली प्रसंस्करण केंद्र और नक्सल पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दौरे की शुरुआत आंगनबाड़ी केंद्र राकेल और एनआरसी सुकमा से हुई, जहां मंत्री ने बच्चों के बीच पहुंचकर उनके स्वास्थ्य, भोजन और पढ़ाई से जुड़ी जानकारी ली। मंत्री बच्चों के साथ फर्श पर बैठीं और उनसे एबीसीडी तथा पहाड़े सुने। बच्चों ने उत्साह के साथ अपनी पढ़ाई का प्रदर्शन किया। मंत्री ने बच्चों को फल और चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए और उनकी स्थानीय बोली-भाषा के अनुसार शिक्षा को बढ़ावा दिया जाए। परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

इसके बाद मंत्री ने कुम्हाररास स्थित इमली प्रसंस्करण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यहां कलेक्टर अमित कुमार ने केंद्र की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि स्व-सहायता समूह की लगभग 60 महिलाओं को इस केंद्र के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। मंत्री ने उत्पादन इकाइयों का अवलोकन किया और महिलाओं से चर्चा कर उनके कार्यों की सराहना की।

दौरे के अगले चरण में मंत्री नक्सल पुनर्वास केंद्र पहुंचीं, जहां उन्होंने आत्मसमर्पित युवाओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और प्रशिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान 36 प्रशिक्षणार्थियों को वेलकम किट वितरित की गई। मंत्री ने युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें मुख्यधारा से जुड़कर परिवार और समाज के साथ बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कलेक्टर अमित कुमार, एसपी किरण चव्हाण, जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर शबाब खान, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि धनीराम बारसे, अरुण सिंह सिसोदिया, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सुकमा में मंत्री के इस दौरे को बच्चों के पोषण, महिला सशक्तिकरण और पुनर्वास प्रयासों की जमीनी समीक्षा के रूप में देखा जा रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज