शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार, बालको पुलिस की कार्यवाही

राजधानी से जनता तक / कोरबा

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, अगस्त 2025 में लोक कला मंच में कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी अश्वनी कुमार साहू से हुई थी, जिसने शादी का वादा कर उससे संबंध बनाए।
आरोप है कि 5 जनवरी 2026 को आरोपी उसे परसाखोला ले गया, जहां जबरदस्ती दैहिक शोषण किया। इसके बाद वह उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर लगातार शोषण करता रहा और दवाइयां भी खिलाता था। जब पीड़िता ने शादी की बात की तो आरोपी टालमटोल करने लगा। मार्च 2026 में पीड़िता को आरोपी की शादी होने की जानकारी मिली, विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी अश्वनी कुमार साहू (निवासी जांजगीर-चांपा) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69, 296, 115(2), 351(3) के तहत मामला दर्ज कर आगे की विवेचना जारी है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज