सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छिन्दगढ़ को मिली 108 एम्बुलेंस, ग्रामीणों को मिलेगी त्वरित स्वास्थ्य सुविधा

जिला प्रमुख नवीन दांदडें राजधानी से जनता तक/सुकमा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छिन्दगढ़ के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में 108 एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की गई है। इस महत्वपूर्ण पहल से अब क्षेत्र के ग्रामीणों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं समय पर उपलब्ध हो सकेंगी।

इस एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने में जिला सदस्य हुंगाराम मरकाम की अहम भूमिका रही। उन्होंने जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) से मुलाकात कर छिन्दगढ़ के लिए 108 एम्बुलेंस की मांग रखी, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद आज विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला सदस्य हुंगाराम मरकाम ने रिबन काटकर 108 एम्बुलेंस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती जगदीश नेहा महेश्वरी, सरपंच श्रीमती सुखमति पुजारी, श्री जगदीश महेश्वरी, राजेश पुजारी, अमर पोयम, दिनेश माहेश्वरी, नवीन दांदड़े, बीएमओ डॉ. नारंग सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

एम्बुलेंस के ड्राइवर एवं उनके सहयोगी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 इस नई सुविधा से छिन्दगढ़ एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में काफी मदद मिलेगी, जिससे गंभीर परिस्थितियों में जान बचाने की संभावना और मजबूत होगी।

108 एम्बुलेंस की शुरुआत से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिली है और यह कदम ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज