सुशासन तिहार सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचने सशक्त माध्यम – विधायक रोहित साहू

Oplus_16908288

सुशासन तिहार के तहत नागझर में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर सम्पन्न

15 गॉवों के नागरिकों ने 1 हजार 117 आवेदन सौंपे

  • गरियाबंद, राज्य शासन द्वारा संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जनसमस्या निवारण शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज छुरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत घटकर्रा के आश्रित ग्राम नागझर में बाजार शेड के पास जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आसपास के 15 गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए और शासन की विभिन्न योजनाओं तथा सेवाओं का सीधे लाभ उठाया। कुल 1 हजार 117 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास किया गया। विभागीय स्टॉलों के माध्यम से समस्याओं, शिकायतों और मांगों को सुना गया तथा अधिकारियों ने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
    इस अवसर पर राजिम विधायक श्री रोहित साहू ने कहा कि यह शिविर सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों को सीधे जनता तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीणों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार लाना है, ताकि हर व्यक्ति सम्मानपूर्वक और आत्मनिर्भर जीवन जी सके। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सरकार निरंतर कार्यरत है। सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण परिवारों को सक्षम, सशक्त और विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के कमजोर वर्गों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है और ग्रामीणों को ऐसे शिविरों का अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए, ताकि उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सके।
    जनपद पंचायत अध्यक्ष मीरा ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि यह शिविर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएँ तभी सार्थक होती हैं जब उनका लाभ सही जरूरतमंद तक पहुँचे। उन्होंने ग्रामीणों और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया और बताया कि आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, महिलाओं और बच्चों के कल्याण, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।
    शिविर के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा एक हितग्राही को ट्राईसाइकिल तथा एक हितग्राही को व्हीलचेयर प्रदान की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पाँच महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें उपहार प्रदान किए गए तथा तीन बच्चों का अन्नप्राशन संपन्न कराया गया। दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। चार हितग्राहियों को आवास की चाबियाँ सौंपी गईं। कृषि विभाग द्वारा चार लोगों को हरी खाद, दो किसानों को जाल तथा दो किसानों को आइस बॉक्स प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्री लेखराम धुर्वा, शिवांगी चतुर्वेदी, जनपद उपाध्यक्ष कुलेश्वर सोनवानी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Omkar Parvate
Author: Omkar Parvate

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज