सुशासन तिहार : साल्हेकला में जनसमस्या निवारण शिविर आज

 

खैरागढ़। राज्य शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में जनपद पंचायत छुईखदान अंतर्गत ग्राम पंचायत साल्हेकला में 18 मई 2026 को जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर पंचायत भवन के पास सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगा।

इस शिविर में साल्हेकला क्लस्टर की ग्राम पंचायतें दनिया, उदान, जोम, सूराडबरी, बुंदेली, मैन्हर, खैरी, कुटेलीखुर्द, कोटरा, आमाघाटकादा, खपरीदरबार, पद्मावतीपुर, उदयपुर, बोरई, कुटेलीकला एवं साल्हेकला शामिल रहेंगी।

कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों सहित शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu