सुशासन तिहार 2026: नान सहोदर को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती हुई आसान

रायपुर, 02 मई 2026 / प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सुशासन तिहार-2026 ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उन्हें शासकीय योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। इसी कड़ी में सरगुजा जिले में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर ग्राम आमादरहा निवासी किसान श्री नान सहोदर तिर्की के लिए खुशियां लेकर आया, जहां उन्हें उनका बहुप्रतीक्षित किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) प्रदान किया गया।

श्री तिर्की ने बताया कि उन्होंने सुशासन तिहार के दौरान किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था, जिस पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिविर में ही उनका कार्ड उपलब्ध करा दिया। कार्ड मिलने से उन्होंने खुशी जताई और इसे अपने लिए बड़ी राहत बताया।

मुख्यमंत्री की पहल की सराहना

हितग्राही श्री तिर्की ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के कारण अब उन्हें शासकीय दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। गांव में ही समस्याओं का समाधान हो रहा है, जो एक सराहनीय पहल है। उन्होंने बताया कि पहले खेती के लिए साहूकारों से ऋण लेना पड़ता था, जिस पर अधिक ब्याज देना होता था। अब किसान क्रेडिट कार्ड मिलने से उन्हें कम ब्याज पर आसानी से ऋण उपलब्ध होगा और खेती-किसानी सुगम बनेगी।

गांव तक पहुंच रही योजनाओं की सुविधा

सुशासन तिहार के अंतर्गत 10 जून तक जिले में आयोजित होने वाले जन समस्या निवारण शिविरों का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इन शिविरों में न केवल आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है, बल्कि मौके पर ही प्रमाण पत्र एवं अन्य हितग्राहीमूलक सामग्रियों का वितरण कर लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।

श्री नान सहोदर तिर्की जैसे अनेक किसानों के लिए सुशासन तिहार उनकी मांगों, समस्याओं और शिकायतों के समाधान का सशक्त माध्यम साबित हो रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज