स्वास्थ्य सेवाओं और विकास कार्यों की गहन समीक्ष

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सख्त

28-29 मार्च के मेगा हेल्थ कैंप को लेकर प्रशासन अलर्ट

जिला प्रमुख नवीन दांदडें /सुकमा – जिले में विकास कार्यों पर जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री अमित कुमार ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सख्त रुख अपनाते हुए कई अहम निर्देश जारी किए। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, निर्माण कार्यों में तेजी लाने और आगामी मेगा स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने पर विशेष फोकस रहा।

मेगा स्वास्थ्य शिविर को लेकर तैयारी तेज

कलेक्टर ने 28 और 29 मार्च को आयोजित होने वाले मेगा स्वास्थ्य शिविर को लेकर सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।

स्कूलों और आश्रम-छात्रावासों में बच्चों की सम्पूर्ण स्वास्थ्य जांच कराने के भी निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर

बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए—

विशेषज्ञ डॉक्टरों (सर्जन व गायनेकोलॉजिस्ट) की भर्ती स्थिति पर चर्चा

मोतियाबिंद ऑपरेशन की प्रगति की जानकारी

सभी स्वास्थ्य केंद्रों में NQAS प्रमाणन हेतु गुणवत्ता सुधार के निर्देश

साथ ही आयुष्मान भारत योजना और वय वंदन योजना के तहत अधिक हितग्राहियों को लाभ दिलाने के लिए विशेष शिविर लगाने को कहा गया।

योजनाओं में पारदर्शिता और तकनीकी सुधार

राशन कार्ड में डुप्लीकेसी रोकने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य

अधिक से अधिक नागरिकों के आभा आईडी बनाने के निर्देश

महिला एवं बाल विकास पर विशेष फोकस

आंगनवाड़ी बच्चों के आधार अपडेट में तेजी

महतारी वंदन योजना की प्रगति बढ़ाने के निर्देश

टेक होम राशन वितरण को तेज करने पर जोर

निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि—

सभी निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूरे हों

प्लिंथ प्रोटेक्शन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए

सुशासन परिसर का निर्माण समय पर पूर्ण हो

साथ ही साइंस पार्क में प्रस्तावित साइंस म्यूजियम के लिए स्थल चिन्हांकन के निर्देश भी दिए गए।

शिक्षा और साक्षरता अभियान को बढ़ावा

30 मार्च से जिले के 14 स्कूलों में मॉडल लिटरेसी कार्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए गए।

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सख्ती

कलेक्टर ने बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए सभी अधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने को कहा।

“मायद नोनी” अभियान के जरिए जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

जगरगुंडा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा

आश्रम-छात्रावासों में स्वच्छता और शौचालय उपयोग पर जोर

पंचायत कैफे, सेवा एक्सप्रेस और शौचालय निर्माण की प्रगति की समीक्षा

राजस्व और शहरी व्यवस्था पर निर्देश

सीमांकन, नामांतरण और बंटवारा प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण

सुकमा शहर में खराब सौर लाइटों की जल्द मरम्मत के निर्देश

बैठक में जिला पंचायत सीईओ  मुकुन्द ठाकुर सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज