अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दैनिक राजधानी से जनता तक समाचार पत्र की अभिनव पहल

राजधानी से जनता तक। जांजगीर-चॉंपा। अभी रौशन हुआ जाता है रास्ता, वो देखो एक नारी आ रही है। आज नारी घर परिवार व देश की शान है। घर परिवार के साथ-साथ विविध क्षेत्रों में महिलाएँ नित नए कीर्तिमान गढ़ रही हैं। उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करने और उन्हें निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 08 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च के अवसर पर लोकप्रिय दैनिक समाचार पत्र राजधानी से जनता तक द्वारा अभिनव पहल करते हुए विविध क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त महिलाओं से उनके विचार आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसके तहत संक्षिप्त जीवन परिचय, उपलब्धि, एक फोटो व महिला जगत पर चंद शब्दों में सारगर्भित विचार आमंत्रित हैं। शिक्षा, साहित्य, कला, कृषि, गृहस्थी या किसी भी क्षेत्र से जुड़ी महिलाएँ उपरोक्त बिंदुओं पर अपने लेख भेज सकती हैं। उम्र को लेकर कोई बंधन नहीं है।

प अपने विचार लेख (गद्य, पद्य) दिनॉंक 07/03/2024 गुरूवार शाम 05:00 बजे तक वाट्सअप नंबर 8827261009 (राकेश नारायण बंजारे, स्वतंत्र लेखक, संपादक मंडल, दैनिक राजधानी से जनता तक समाचार पत्र) पर भेज सकती हैं।

प्राप्त उपलब्धि एवं विचारों को दैनिक राजधानी से जनता तक समाचार पत्र में प्रकाशित किया जाएगा, साथ ही समाचार पत्र की ओर से सभी को डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएँगें। उपरोक्त जानकारी शनि कुमार लहरे, प्रधान संपादक, दैनिक “राजधानी से जनता तक” समाचार पत्र द्वारा जारी की गई।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज