अकलतरा में हुई फिर चोरी खोजी कुत्ता पहुंचा

अकलतरा में फिर एक बड़ी चोरी हुई है । बताया जा रहा है नगर में रहने वाले विनय केडिया की किराने की दुकान कस्तुरी ट्रेडर्स के नाम से अंबेडकर चौक के पास है । विनय केडिया का परिवार शादी में गया हुआ था और जब सुबह वे लोग पहुंचे तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था और आलमारी खुली थी । जब उन्होंने अपना लाकर देखा तो नकदी रुपए और गहने गायब थे । इतनी बड़ी चोरी देखकर केडिया परिवार हैरान था और उन्होंने घटना की सूचना अकलतरा थाना में दी । चोरी की खबर सुनकर टी आई भास्कर शर्मा मौके पर पहुंचे और जांच की और उन्होंने जिले से खोजी कुत्ता बुलवाया । घटनास्थल को सुंघाकर खोजी कुत्ता को जब छोड़ा गया तो वह पास ही के एक्सिस बैंक की दीवार के पास जाकर रुक गया है तब पुलिस वालों ने उस चोरी हुए सामान को फिर से सुंघाकर दीवार के उस पार छोड़ा । खोजी कुत्ते को दीवार के उस पार तालाब और मां वैष्णवी गोदाम के आसपास घुमाया गया लेकिन तब तक वहां आवाजाही के कारण वह भटक गया । सायबर सेल प्रभारी आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं और कोई सुराग ढूंढ रहे हैं । जिला पुलिस की ओर से आश्वासन दिया गया है कि चोर जल्दी ही पकड़ में आयेगा । पुलिस के अनुसार लगभग पांच लाख के गहने और पांच से छह लाख की नकदी चोरी हुई है

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज