अटल सदन में भाजपा जिला पदाधिकारी बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर बना रोडमैप

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। भारतीय जनता पार्टी जिला सुकमा की महत्वपूर्ण जिला पदाधिकारी बैठक सोमवार को अटल सदन स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री धनीराम बारसे ने की। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि श्री अरुण सिंह भदौरिया, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री सोयम मुका, जिला महामंत्री श्री बलिराम नायक, जिला उपाध्यक्ष सुश्री नूपुर वैदिक सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए रणनीति पर मंथन किया।
जिला अध्यक्ष श्री धनीराम बारसे ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है और पार्टी की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार करना समय की आवश्यकता है। इसके लिए बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र और पन्ना प्रमुखों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सदस्यता अभियान को और तेज करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा पार्टी की विचारधारा और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी सहमति बनी।
अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का संकल्प लिया। बैठक में संगठनात्मक एकजुटता और आगामी गतिविधियों को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज