अन्नाद्रमुक के थोकबंद नेता विजय की पार्टी में शामिल

एजेंसी। चेन्नई। तमिलनाडु में चुनावों में अपने इतिहास में पहली बार तीसरे स्थान पर खिसकने और लगातार चुनावी हार का सामना करने के बाद, तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक में टूट का सिलसिला जारी है।
शनिवार को पार्टी के चार लोकप्रिय पूर्व मंत्रियों और कई पूर्व विधायकों ने अन्नाद्रमुक का साथ छोड़कर मुख्यमंत्री विजय की सत्ताधारी पार्टी टीवीके (तमिलगा वेत्री कषगम) का दामन थाम लिया।
टीवीके में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता उडुमलाई के. राधाकृष्णन, एम.सी. संपत, कड़म्बूर सी. राजू और एन.आर. शिवपति शामिल हैं। इनमें से राधाकृष्णन, संपत और राजू ने क्रमशः उडुमलपेट, कुड्डालोर और कोविलपट्टी सीटों से हालिया विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वे जीत नहीं पाए थे।
पहुंचे हेड ऑफिस
इन सभी नेताओं ने पूर्वी तट मार्ग (ईसीआर) पर स्थित पनायुर उपनगर में टीवीके के मुख्य कार्यालय का दौरा किया। वहाँ उन्होंने टीवीके के महासचिव आनंद और चुनाव अभियान प्रबंधन महासचिव आधाव अर्जुना से मुलाकात की और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा अन्नाद्रमुक के कई पूर्व विधायक भी टीवीके में शामिल हुए हैं, जिनमें सुंदरराज, राजमुथु, मनराज, राजावर्मन पन्नीरसेल्वम, एम. मुरुगन और एन. शिव शामिल हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज