अवैध रायल्टी पर कार्यवाही ना कर रेत गाड़ी पकड़ खाना पूर्ती

राजधानी से जनता तक । चरण सिंह क्षेत्रपाल । गरियाबंद –शिकायत के बाद देवभोग पहुंचे खनिज विभाग अवैध परिवहन में लगे उन्ही ट्रैक्टरो को जप्त किया जो रॉयल्टी के नाम पर रंगदारी नही देते थे।अवैध उगाही के मामले में भी अधूरी जांच कर लौटे।उगाही देने वालो का बयान भी दर्ज नही किया,अब एसडीएम पर टिकी निगाहें।देवभोग क्षेत्र में अनाधिकृत तरीके से रेत परिवहन और रायल्टी वसूली को लेकर सोमवार को एसडीएम से शिकायत होने और मिडिया में प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित होने के बाद खनिज विभाग आज कार्यवाही की खाना पूर्ति करने पहूंची।माइनिंग अधिकारी फागू लाल नागेश और खनिज निरीक्षक सुभाष चंद्र साहू खनिज अमले के कुम्हड़ई कला व दबनई घाट पर दबिश दिया।टीम के आने के पहले ऑन दोनो घाट पर सुबह 5 से 12 से ज्यादा ट्रेक्टर रेत परिवहन में लगे थे।अफसरों के पहुंचने से पहले वो सभी गाड़ियां रफू चक्कर हो गए, जो अवैध रूप से रॉयल्टी की रकम सलीप्त लोगो को देते हैं,जिन्होंने इसका विरोध किया था उन्ही की ट्रेक्टर दबोचे गए। पुरी कार्यवाही पूर्व ठेकेदार के इशारों पर हो रही थी।ट्रेक्टर मालिक सुशील पांडे ने इस कार्यवाही का विरोध भी किया,किस तरह रॉयल्टी के नाम पर रंगदारी चल रही है,और जो नही देते उनके घरों में उगाही के लिए कैसे गुर्गे भेजे जाते हैं,यह सभी बाते माइनिंग अफसरों को बताना चाहते थे पर उगाही के मामले में रकम देने वालो के पक्ष जाने बगैर माइनिंग अफसर लौट गए। विभाग पर अवैध रूप से रेत खदान चलाने के लिए साठ गांठ का आरोप भी लग रहा है।शिकायत कर्ता ओमप्रकाश बघेल ने एस डी एम के समक्ष शिकायत किया है,अब उगाही के मामले सही व निष्पक्ष जांच की उम्मीद एसडीएम से है।मामले में जिला खनिज अधिकारी फागुलाल नागेश ने कहा की जांच जारी है,अभी भी हम इसी क्षेत्र में मौजूद हैं।लिखित शिकायत में क्या कहा गया है ये हमे पता नही है।जो भी संलिप्त पाए जा रहे सभी पर कार्यवाही हो रही है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज