आजादी के 78 वर्षों बाद पहुंच बिजली, मोहल्ले वासियों ने कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम का जताया आभार……..

राजधानी से जनता तक । महावीरगंज।  संदीप यादव । जनपद पंचायत रामचंद्रपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत महावीरगंज के कई मजरा पारा में आजादी के 78 वर्ष बाद घर में बिजली बत्ती नशीब हुआ है लंबे अर्शे से विद्युतीकरण का इंतजार कर रहे मोहल्ले वासियों ने घर तक बिजली पहुंचाने का श्रेय प्रदेश के कैविनेट मंत्री रामविचार को देते हुए उनका अभार जताया है।

जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत महावीरगंज के बोदी टोला, हाई स्कूल पारा, कोडाकू पारा, यादव पारा, हाड़ी घाट पारा, जरहाडीह पारा में आजादी 78 वर्ष बाद विद्युतीकरण का कार्य हुआ है नई सरकार को अस्तिव में आने के बाद अबतक महावीरगंज में कुल 7 नए ट्रांसफार्मर लगाया गया है। लम्बे समय इंतजार के बाद मोहल्ले में बिजली पहंचने से उत्साहित सेवा निवित ASI जगरनाथ सिंह, अमरनाथ सिंह, शिवनारायण सिंह, जगेसर सिंह,धनेस्वर सिंह,शिवलाल सिंह, राजकुमार सिंह, बीठल सिंह सहित अन्य मोहल्ले वासियों ने मोहल्ले में बिजली पहुँचचाने का श्रेय प्रदेश के कैविनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रामविचार नेताम को देते हुए उनके प्रति आभार जताया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com