आदिवासी वरिष्ठ युवा बीजेपी नेता हरलाल मांझी को आर्थिक प्रकोष्ठ जिला कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर जिले भर कार्यकर्ता उत्साहित व खुशियां का माहौल

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय की अनुमति एवं आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर जिला संगठन प्रभारी अमित चिमनानी एवं जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर के सहमती से आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक कमल सिन्हा ने जिला कार्यसमिति की घोषणा की गई। जिसमें देवभोग ब्लॉक के ग्राम पंचायत सुकलीभाठा नवीन के युवा नेता आदिवासी समाज के प्रखर समाजसेवी, बुजुर्ग, युवाओं के अतिप्रिय,जन हितैषी वर्तमान सरपंच ग्राम पंचायत सुकलीभाठा नवीन के हरलाल मांझी को आर्थिक प्रकोष्ठ जिला कार्य समिति सदस्य बनाए जाने पर जिले भर में पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

जिले में आर्थिक प्रकोष्ठ जिला कार्यसमिति सदस्य नया गुरूतर दायित्व सौंपी गई है, तो इस खुशी में मंडल से लेकर जिले भर के बीजेपी वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ताओं ने हर लाल मांझी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। जिससे कि संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मानी जा रही है।हरलाल मांझी ने बताया कि संगठन के साथ एक साथ मिलजुल कर निस्वार्थ भाव से संगठन व पार्टी को मजबूत के लिए मेरी पूरी प्रयास रहेगी,जिसे जिले के संगठनात्मक गतिविधियों को गति प्रदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा रहेगी। उन्होंने और भी यह बताया कि जमीनी स्तर पर संचालित केन्द्र व राज्य सरकारों की महात्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की हर संभव सफलतम प्रयास जारी रहेगी। संगठन ने अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर बूथ स्तर तक मजबूत पकड़ करने का लक्ष्य किया है। जिला संगठन के निर्देशानुसार सौंपा गया उत्तरदायित्व को निभाने में पूरी सफलता प्रयास अत्यंत जारी रहेगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज