उरगा में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 3 घायल

राजधानी से जनता तक कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के फरसवानी टोल नाका के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार कार पहले डिवाइडर से टकराई और पलटने के बाद सड़क किनारे खड़ी कोयला लदी हाइवा से जा भिड़ी। हादसे में मोंगरा सोनी (45), देवेंद्र सोनी (22) और ढाई वर्षीय प्रियांश की मौत हो गई।

घायलों को तत्काल उपचार के लिए चांपा ले जाया गया। देवेंद्र सोनी को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती किया गया, जबकि मृतकों के शव बीडीएम अस्पताल चांपा में पोस्टमार्टम के लिए रखे गए हैं। अन्य घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है