उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में सुकमा की बड़ी उपलब्धि

13,608 नवसाक्षरों ने दी महापरीक्षा, शिक्षा की ओर बढ़ता जिला

 

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

 

 

सुकमा। जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री अमित कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित इस महापरीक्षा में जिलेभर के नवसाक्षरों ने उत्साह के साथ भाग लेकर शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

जिले के तीनों विकासखंड—सुकमा, कोंटा और छिंदगढ़—में कुल 520 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें सुकमा में 167, कोंटा में 128 तथा छिंदगढ़ में सर्वाधिक 225 केंद्र स्थापित किए गए। विशेष पहल करते हुए जिला जेल एवं पुनर्वास केंद्रों में भी परीक्षा आयोजित की गई, जिससे समाज के हर वर्ग तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित की जा सके।

महापरीक्षा के लिए कुल 15,264 शिक्षार्थियों ने पंजीयन कराया, जिनमें से 13,608 नवसाक्षरों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया था, जिसमें प्रत्येक परीक्षार्थी को 3 घंटे का समय दिया गया।

परीक्षा की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.आर. मंडावी, मिशन समन्वयक श्री उमाशंकर तिवारी एवं नोडल अधिकारी श्री अगस्टिन कुमार राम सहित प्रशासनिक टीम द्वारा विभिन्न केंद्रों का सतत निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की गई।

यह आयोजन न केवल साक्षरता अभियान को नई दिशा देने वाला साबित हुआ, बल्कि सुकमा जिले में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और सकारात्मक बदलाव का भी प्रतीक बनकर उभरा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज