कलेक्टर के निर्देशन में जिले के समिति प्रबंधको एवं मिलर्स की हुई बैठक

शून्य शॉर्टेज के संबंध में सभी समिति प्रबंधकों एवं प्रभारियो को दिए निर्देश

 

////खैरागढ़ //// कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा के निर्देशानुसार जिला कार्यालय के सभा कक्ष में अपर कलेक्टर प्रेम कुमार पटेल द्वारा धान उठाव के सम्बन्ध में समिति प्रबंधकों एवं मिलर्स की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में अपर कलेक्टर पटेल ने जिले के समस्त मिलरों को 3 दिवस में धान उठाव करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही जिले के समस्त 51 उपार्जन केन्द्रों के प्रबंधकों एवं प्रभारियों को उपार्जन केन्द्रों में शेष धान का यथाशीघ्र निराकरण के लिए मिलरों को धान प्रदाय करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा की जिन मिलर्स को डीओ जारी हो चुका है, वे जल्द से जल्द उठाव करें। पटेल ने जिले में शून्य शॉर्टेज लाने के संबंध में सभी समिति प्रबंधकों/प्रभारियों को निर्देश दिए है। इस अवसर पर बैठक में जिले के खाद्य अधिकारी, सहायक पंजीयक, सहकारी संस्थाए, जिला विपणन अधिकारी, नोडल अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक एवं जिले के समस्त 51 उपार्जन केन्द्रों का प्रबंधक/प्रभारी के साथ जिले के समस्त 9 मिलर भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज