कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कवर्धा नगर पालिका के सामने सुव्यस्थित चौपाटी निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

कलेक्टर वर्मा ने कार्यों में प्रगति लाकर समय सीमा में पूरा करने दिए निर्देश

राजधानी से जनता तक । जिला प्रमुख पवन तिवारी । कवर्धा । कलेक्टर गोपाल वर्मा ने मंगलवार को सुबह कवर्धा नगर पालिका के सामने चल रहे सुव्यवस्थित चौपाटी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। सुव्यवस्थित चौपाटी करोड़ों रुपये की लागत से चल रही है और शहरवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा बनने जा रही है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर वर्मा ने परियोजना की प्रगति का आकलन किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजना को पूरा करें। उन्होंने सीएमओं से कहा कि निर्माण कार्य में जितनी शीघ्रता हो सके, उसे पूरा करने के लिए अधिक से अधिक श्रमिकों को लगाया जाए, ताकि निर्माण कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण पूरा हो सके।
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा कि इस परियोजना के पूरे होने से न केवल शहर का सौंदर्यीकरण होगा, बल्कि यह क्षेत्रवासियों के लिए एक मनोरंजन स्थल के रूप में भी कार्य करेगा। चौपाटी का निर्माण शहरवासियों के लिए एक अत्याधुनिक सुविधा के रूप में विकसित होगा, जिसमें बैठने की व्यवस्था, हरियाली अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को लेआउट कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए कार्य को पूरा करने के लिए सख्त निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर वर्मा ने यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की रुकावट न आए और समय पर सभी कार्य पूरे हो जाएं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन से शहर में नया रूप व सौंदर्य आएगा और क्षेत्रवासियों को एक बेहतर सार्वजनिक स्थान की सुविधा प्राप्त होगी। निरीक्षण के दौरान सीएमओं रोहित साहू सहित नगर पालिका के अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले का सबसे बड़ा कवर्धा शहर एक “समृद्ध कवर्धा-सुव्यस्थित कवर्धा“ के मॉडल शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से प्रदेश में एक मॉडल नगर पालिका के रूप में विकसित करने के लिए बड़े-बडे़ कार्ययोजना की गई है। इसमें कवर्धा नगर पालिका के सामने सुव्यस्थित चौपाटी, गार्डन सहित सौदर्यीकरण का कार्य शामिल है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज