कलेक्टर ने नगर पंचायत एवं उप तहसील कार्यालय दाढ़ी का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

राजधानी से जनता तक /बेमेतरा/-कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थाओं के सुचारू संचालन, पारदर्शी कार्यप्रणाली एवं जनहित से जुड़े मामलों के समयबद्ध निराकरण पर विशेष जोर दिया।

उप तहसील कार्यालय में कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की फाइलों का अवलोकन कर लंबित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण पूरी पारदर्शिता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

कलेक्टर ने कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति की भी समीक्षा की तथा अभिलेखों एवं रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

इसके पश्चात कलेक्टर ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं कचरा प्रबंधन व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा नगर क्षेत्र में बेहतर सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आम नागरिकों से संबंधित शिकायतों एवं आवेदनों के निपटारे की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी आवेदक अनावश्यक रूप से परेशान न हो तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं।

सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने कहा कि सभी शासकीय संस्थाओं का संचालन सुव्यवस्थित, सुदृढ़ एवं जनहितैषी होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज