किस्टाराम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नए लेम्स का भूमिपूजन, सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा मजबूती

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। जिले के किस्टाराम क्षेत्र में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के नवीन लेम्स (LAMPs) भवन का भूमिपूजन समारोह संपन्न हुआ। यह आयोजन सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने और किसानों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं, खाद-बीज एवं ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे मुख्य रूप से शामिल हुए। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवीन लेम्स भवन का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें जिला पंचायत सदस्य कोरसा सन्नू, जनपद अध्यक्ष कुसुमलता साईं रेड्डी, मंडल अध्यक्ष सुभाष चतुर्वेदी, जिला मंत्री अन्नू बोग्गम, जिला प्रवक्ता रमेश यादव, कोंटा मंडल महामंत्री पुली गोलू, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रवीण बारसे, जिला उपाध्यक्ष अमितेश सिंह, मंडल अध्यक्ष पवन सिद्दू सहित महिला मोर्चा एवं अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
इसके अलावा जनपद पंचायत सदस्य रमा देवी, सरपंच सुन्नम कामा (किस्टाराम), स्वपना कोरसा (मराईगुडा), कुंजामी हुर्रा (सिंदूरगुड़), बुटरा राममूर्ति पटेल (करीगुण्डम) सहित अनेक जनप्रतिनिधि, लेम्स प्रबंधक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी मौजूद रहे।
इस नवीन लेम्स भवन के निर्माण से क्षेत्र के किसानों को बैंकिंग सेवाओं तक आसान पहुंच मिलेगी, जिससे उन्हें समय पर ऋण, खाद-बीज जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और किसानों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज