खैरागढ़ : थाना ठेलकाडीह पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर क्रमांक CG 08 AH 5434 से अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब काले रंग के बैग में रखकर ग्राम मोहारा से विचारपुर की ओर परिवहन कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा ग्राम विचारपुर बाजार चौक के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया।
वाहन चालक से पूछताछ पर उसने अपना नाम आशीष कुमार वर्मा बताया। उसके कब्जे से मिले काले रंग के बैग की तलाशी लेने पर 50 पौवा शोले प्लेन देशी मदिरा (प्रत्येक 180 एमएल) कुल 9.0 बल्क लीटर शराब, कीमत लगभग 4000 रुपये, बरामद की गई।
आरोपी से शराब परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया, किंतु आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। मौके पर बरामद अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 80/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर दिनांक 27.04.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
थाना ठेलकाडीह पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है तथा आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगी।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




