जिला प्रमुख नवीन दांदडें
सुकमा। ग्राम कोर्रा में स्वर्गीय बुधराम सोडी जी की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ धार्मिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया गया। टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, खिलाड़ियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने आयोजन को उत्साहपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री सोयम मुका रहे। उनके साथ भाजपा जिला मंत्री श्री संजय सोढ़ी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी श्री नरेन्द्र सोढ़ी, भाजपा जिला प्रवक्ता श्री रमेश यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री अनिल मंडावी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फीता काटकर टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन मुकाबला मुनगा ‘ए’ एवं धुड़वारास की टीमों के बीच खेला गया। मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों का जोश देखने लायक था।
मुख्य अतिथि श्री सोयम मुका ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेलों से अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने युवाओं से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने आयोजक समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में सरपंच पति सहित हुर्रा सोडी, बुधरा सोडी, सोमरा सोडी, वार्ड पंच पोज्जा सोडी, मासा सोडी, मोटू सोडी, मीडियम मंगड़ू तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से गांवों में खेल प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। पूरे क्षेत्र में क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर विशेष उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




