गरियाबंद पुलिस की तावड़ तोड़ कार्यवाही तीन अलग-अलग प्रकरणों में कुल 52 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त, तीन आरोपीयों को किया गया गिरफ्तार

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल

देवभोग -पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिला गरियाबंद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना देवभोग पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 17 मई 2026 को थाना देवभोग पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण, पेट्रोलिंग एवं मुखबिर सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्यवाही करते हुए अवैध कच्ची महुआ शराब के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम ने तीन अलग-अलग स्थानों पर आरोपियों को अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार करते रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब एवं उड़ीसा निर्मित महुआ शराब पाउच जप्त किया गया।

आरोपियों का कार्यवाही विवरण

थाना देवभोग पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर कुछ व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम चिचिया डुमरपिटा मोड़, ग्राम दासोपारा बुढ़ादेव मंदिर के पास एवं ग्राम बजाड़ी क्षेत्र में घेराबंदी कर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों को मौके पर पकड़ा एवं नियमानुसार तलाशी कार्यवाही की गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों से शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, किन्तु आरोपियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर आरोपियों के विरुद्ध थाना देवभोग में पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
अवैध शराब तस्कर

परदेशी यादव पिता – छगन यादव उम्र 25 वर्ष निवासी – ग्राम गोहरापदर, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद (छ.ग.)
मोनू उर्फ नीलकंठन उर्फ मिल्केन द्रोरा पिता – भागीरथी द्रोरा उम्र – 32 वर्ष निवासी – ग्राम गोहरापदर, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद (छ.ग.)

मोहन सोनी पिता चंदूर सोनी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बजाड़ी, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद (छ.ग.)

 

जप्त सामग्रियां

50 लीटर कच्ची महुआ शराब
10 नग उड़ीसा निर्मित महुआ पाउच शराब (कुल 02 लीटर)
कुल अनुमानित कीमत – ₹5200/-

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना देवभोग पुलिस टीम का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है