गरियाबंद में सांसद रूप कुमारी चौधरी का ऐतिहासिक स्वागत

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद-महासमुंद लोकसभा की सांसद एवं भाजपा प्रदेश की नव नियुक्त उपाध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी का प्रथम बार गरियाबंद आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। नगर के तिरंगा चौक पर आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक लोक नाचा के साथ उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया।

कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने की। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का वास्तविक आधार उसकी कार्यकर्ता शक्ति है। पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी सुनिश्चित है और भाजपा सदैव अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाएंगी।

जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि गरियाबंद के कार्यकर्ताओं के लिए यह गर्व का क्षण है कि हमारे संसदीय क्षेत्र की सांसद को प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति और सहयोग के लिए आभार जताया।

स्वागत समारोह में जिला महामंत्री आशीष शर्मा जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी,पदुलोचन जगत,सुरेंद्र सोनटेके,अजय रोहरा राधेश्याम सोनवानी,रिखीराम यादव, श्रीमति लालिमा ठाकुर,आसिफ़ मेंमन बलदेव सिंह हुंदल,घनश्याम सिन्हा,लीलाराम ठाकुर,सुमित पारख,धनराज विश्वकर्मा,भगवानो बेहरा,संतोष यादव,फारुख चौधरी पारस ठाकुर शेषनारायण गजभिये, मिलेश्वरी साहू प्रशांत मानिकपुरी, धनंजय नेताम, त्रिलोक राठौर दसरू सिन्हा विजय टांक,रेणुका साहू बिंदु सिन्हा तनु साहू सरला उइके, जमुना गजभिये ,सीमा यादव ,प्रियंका सोनी, प्रकाश यादव ,प्रकाश सोनी, खेम बघेल,सागर मयानी,सूरज सिन्हा,मधु देवांगन,पुष्पा साहू ,मजरी गुप्ता,अमित बखारिया,बबिता सेन,हीरेन्द्र साहू,भीम साहू ,तरुण ठाकुर,परमेश्वर सेन,मुकेश बिसेन,पुरुषोत्तम ध्रुव,टीकम सोम, राजेन्द्र ठाकुर,राज डे,अघन सिंह ठाकुर,चैनसिंह कश्यप,जयराम साहू, सीताराम यादव,सनत मांझी,सुशील निधि,महेश कश्यप,रुपदास मरकाम, प्रकाश कश्यप, अनिल अग्रवाल,दुष्यंत पात्र,हेमंत नागेश भाजपा जिला पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,मंडल कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। पूरा नगर जयघोष और नारों से गूंज उठा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज