गौठान की महिलाओं ने खास तरीके से तैयार किए गए राखियों की बढ़ी डिमांड  “मतदान अवश्य करें” थीम वाले राखियों की बढ़ी डिमांड 

गौठान की महिलाओं ने खास तरीके से तैयार किए गए राखियों की बढ़ी डिमांड 

“मतदान अवश्य करें” थीम वाले राखियों की बढ़ी डिमांड 

राजधानी से जनता तक/पंकज गुप्ता/बलरामपुर 

बलरामपुर:- बलरामपुर के सी मार्ट में मतदान की अपील वाली राखियां अधिक बिक रही है। “मतदान अवश्य करें” थीम वाले राखियों की सी मार्ट में काफी डिमांड है। ये राखियां गौठान की महिलाओं ने खास तरीके से तैयार किया है।

बलरामपुर जिले में रक्षाबंधन पर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तैयार कर रही रंग-बिरंगी आकर्षक राखियां, सी मार्ट के जरिए मिल रहा है बाजार में.. रक्षाबंधन का त्यौहार नजदीक आ गया है। इस साल 30 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। बलरामपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा रक्षाबंधन त्यौहार के लिए धागा, मोती, लाइट पेपर, कपड़े का टुकड़ा और कूट से रंग बिरंगी आकर्षक राखियां तैयार कर सी मार्ट के जरिए बिक्री किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से मतदान के लिए प्रेरित करने विशेष राखी भी बनाई गई है जो बिक्री के लिए सी मार्ट में उपलब्ध है।

मतदान के लिए जागरूक करने विशेष राखी

महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मतदान अवश्य करें की थीम पर विशेष प्रकार की राखी तैयार की गई है. इस तरह की थीम पर तैयार की गई राखी के जरिए मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने अभियान चलाया जा रहा है।

गौठान में तैयार राखियों की बाजार में बढ़ी डिमांड

बलरामपुर के सी मार्ट में गौठानों में समूह की महिलाओं द्वारा तैयार की गई राखियां बेचने के लिए लाया गया है। यहां 20 रूपए से लेकर 100 रूपए कीमत तक की राखियां उपलब्ध हैं। इन राखियों की डिमांड बढ़ने पर और अधिक राखियां गौठानों में तैयार कराया जाएगा।

Amesh Jangadey
Author: Amesh Jangadey

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज