गौ माता को राष्ट्र माता की मांग को लेकर मस्तूरी क्षेत्र के गौ सेवकों ने सौंपा एस डी एम को ज्ञापन मातृ शक्तिया हुई शामिल

मस्तूरी। मस्तूरी में सोमवार को “गो सम्मान आह्वान अभियान” के समर्थन में मस्तूरी क्षेत्र के गौ सेवकों ने गौ माता के सम्मान और संरक्षण को लेकर आज मस्तूरी थाना के पास जोंधरा चौक से मृदंग शंख घंटा के साथ गौ माता एवं श्री कृष्ण जी का भजन कीर्तन करते हुए जोंधरा चौक से पदयात्रा करते हुए मस्तूरी तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री राज्यपाल के नाम 3551 मांग पत्र सौंपा। ज्ञात हो कि 27 अप्रैल (सोमवार) को “गो सम्मान आह्वान अभियान” आयोजित किया गया था। बिलासपुर जिले की सभी तहसीलों में गो भक्तों, साधु-संतों और गणमान्य नागरिकों द्वारा देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसील स्तर पर प्रार्थना पत्र सौंपने को लेकर आवाहन किया गया था। जिसमें आज भारी संख्या में गौ सेवकों ने शांतिपूर्ण ढंग से मांग पत्र मस्तूरी एसडीएम शिव कुमार कंवर को सौंप कर अपनी मांग रखी।

गौ सेवकों ने बताया कि वर्तमान में गो माता की स्थिति दयनीय होती जा रही है जो सड़कों पर भटक रही हैं और दुर्घटनाओं का शिकार हो रही हैं, जिसके लिए कहीं न कहीं गो पालक भी जिम्मेदार हैं। इस स्थिति को देखते हुए देशभर के साधु-संतों ने गो माता को राष्ट्र माता, राष्ट्र देव और राष्ट्र धरोहर का दर्जा देने की मांग को लेकर यह अभियान चलाने का आह्वान किया था।
गौ सेवकों ने आगे कहा कि गो सेवा के लिए केंद्रीय कानून बनाया जाए तथा देशभर में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए, जिससे गो माता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। गौ सेवकों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती आगे भी यह शांतिपूर्ण आंदोलन चलता रहेगा।

मातृ शक्तियों की रही भागीदारी

आज के कार्यक्रम में मातृ शक्तियों ने इतनी भीषण गर्मी में गौ माता की रक्षा के लिए भारी संख्या में उपस्थित होकर अपना योगदान दिया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज