ग्रामीणों को लेकर लौट रही 2 टाटा मैजिक वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले

राजधानी से जनता तक  । पल्लवी मंडावी । सुकमा । जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे बस्तर में नक्सलियों की सक्रियता और विरोध तेज होने लगा है. 7 नवम्बर को प्रथम चरण का मतदान कोंटा विधानसभा में होना है. मगर इससे पहले नक्सलियों की ओर से कहीं पर्चा जारी कर तो कहीं आगजनी की वारदातों को अंजाम देकर चुनाव बहिष्कार कर रहे हैं.

इसी बीच गुरुवार देर रात साप्ताहिक बाजार कोंटा से ग्रामीणों को लेकर लौट रही 2 टाटा मैजिक वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया. बता दें कि बस्तर के 12 विधानसभा सीटों में से सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित इलाका कोंटा विधानसभा है. नक्सलियों की ओर से लगातार चुनाव का बहिष्कार अलग-अलग तरीके से किया जा रहा है. अब देखना होगा कि 7 नवम्बर को मतदान कितने शांत तरीके से करने में निर्वाचन आयोग सफल होगा.

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज