ग्राम पंचायत रजिया में अवैध खनन का खेल तालाब बना मुनाफे का अड्डा, सरपंच तक अनजान

सौरभ यादव/ राजधानी से जनता तक

तिल्दा नेवरा के समीप ग्राम पंचायत रजिया से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां तालाब में खुलेआम अवैध खनन का आरोप लग रहा है। हैरानी की बात ये है कि इस पूरे मामले की भनक सरपंच तक को नहीं होने की बात सामने आ रही है, जिससे प्रशासनिक लापरवाही पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

 क्या है पूरा मामला

जब मौके पर मौजूद डंपर ड्राइवर से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि यह काम “पिंटू टेलर्स” से जुड़ा हुआ है। वहीं जेसीबी मालिक का पता चला कि मशीन रूपेश की है।मौके पर चल रही जेसीबी का नंबर भी सामने आया है:

CG04-MN-2649

*कई दिनों से चल रहा खेल*

ग्रामीणों का कहना है कि यहां काफी दिनों से लगातार जेसीबी चल रही है, और तालाब से मिट्टी/खनिज निकाला जा रहा है। लेकिन इस पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

*ग्रामीणों की चुप्पी क्यों*

जब पत्रकार ने ग्रामीणों से सवाल किया, तो उन्होंने साफ कहा—

हमें अवैध खनन की पूरी जानकारी नहीं रहती, इसलिए हम कुछ नहीं बोलते।”

यह बयान कई सवाल खड़े करता है

क्या ग्रामीण डर में हैं

या फिर प्रशासन की चुप्पी ने सबको चुप करा दिया है?

बड़े सवाल

अगर अवैध खनन हो रहा है, तो जिम्मेदार कौन

सरपंच को जानकारी क्यों नहीं

प्रशासन अब तक कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा

मांग उठी – तुरंत जांच हो

ग्रामीणों और जागरूक लोगों की मांग है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी तालाब और संसाधनों की लूट रोकी जा सके।

सवाल

“क्या रजिया का तालाब अब मुनाफे का जरिया बन गया है और कब तक चलता रहेगा ये अवैध खेल

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है