अभामा महिला सम्मेलन की प्रांतीय अध्यक्ष उमा छापरिया का पहला प्रांतीय दौरा

अनुराज साहू जिला प्रमुख सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक 

सारंगढ । प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती उमा छपारिया का प्रथम आधिकारिक प्रांतीय दौरा कोरबा शाखा से हुई शाखा ने भव्य व गरिमा मय कार्यक्रम का आयोजन किया । यह दौरा न केवल संगठनात्मक दृष्टि से सफल रहा, बल्कि सेवा और आध्यात्मिकता का भी अनूठा संगम रहा इस अवसर पर 2026-28 के लिए प्रीति मोदी जी को शाखा अध्यक्ष के शपथ व एक नई सृजन शाखा की स्थापना की गई, जो नारी शक्ति के बढ़ते कदमों का प्रतीक है । दौरे का शुभारंभ गौशाला में गौ – माता के दर्शन से हुआ। प्रेमा द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने सभी का हृदय स्पर्श कर लिया, वहीं पंखुड़ी ने मंच संचालन से कार्य क्रम में चार चाँद लगा दिए । यह आयोजन राष्ट्रीय नेत्रदान व अंगदान प्रमुख सरोज के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष शशि, प्रांतीय सचिव सीमा गुप्ता, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रेखा सिंघानिया, कोरबा अध्यक्ष अनिता , सत्र 2026-28 की अध्यक्ष प्रीति मोदी जी, कोरबा सृजन शाखा अध्यक्ष मुक्ता एवं सीमा गुप्ता सहित सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।प्रांतीय अध्यक्ष ने अपना उद्बोधन मे कहा धन दौलत विरासत से मिल सकती है लेकिन मान सम्मान हमे सस्कार से ही मिल सकता है बेटियों की बढ़ती उम्र को देखते हुवे बेटी बचाओ,बहु पढ़ाओ के नारे से किया, साथ ही समिति की सभी बहनों को कम खर्च में अधिक लाभ के कार्य करने का संदेश दिया।उसी के साथ कोरबा शाखा की ऊर्जा और सेवा भाव की उन्होंने प्रशंसा की,और सरोज जी के मार्गदर्शन और सभी बहनों के स्नेह का उन्होंने आभार व्यक्त किया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज