अंबेडकर जयंती पर पूर्ण अवकाश की मांग मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

रायपुर /बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टंडन ने राष्ट्रीय अवकाश के दिन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने बताया है कि 14 अप्रैल जो की राष्ट्रीय अवकाश दिवस है। इस दिन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जयंती के रूप में राष्ट्रीय अवकाश घोषित है, इसी दिन छत्तीसगढ़ जनगणना विभाग द्वारा प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है, जो की राष्ट्रीय अवकाश के दिन इस प्रकार का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाना कर्मचारियों के लिए असुविधाजनक साबित होगा। तथा शासन द्वारा घोषित अवकाश के विपरीत है इस दिन अनेक अधिकारी कर्मचारी सामाजिक एवं पारिवारिक दायित्व मे भी संलग्न रहते हैं ।इस बात को ध्यान में रखते हुए ,बसपा छत्तीसगढ़ प्रमुख श्याम टंडन ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम को किसी अन्य कार्य दिवस पर करें ताकि सभी संबंधित कर्मचारी बिना किसी असुविधा के इसमें सहभागिता निभा सके साथ ही इस विषय पर मुख्यमंत्री को सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए पूर्ण अवकाश घोषित किए जाने की मांग की है।

Laxmikant
Author: Laxmikant

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज