जिपं सीईओ बर्मन ने किया निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण

गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग पर कार्य एजेंसी को लगाई फटकार, तत्काल हुआ सुधार

अनुराज साहू /जिला प्रमुख सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक 

सारंगढ़। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सारंगढ़ बिलाईगढ़ इंद्रजीत बर्मन द्वारा 9 अप्रैल 26 को ग्राम पंचायत बछौरडीह में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजनांतर्गत निर्मित नाली निर्माण सी सी रोड एवं स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सार्वजनिक शौचालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नाली में गुणवत्ता हीन कार्य एवं सी सी रोड निर्माण में एलाइनमेंट सहीं नहीं होने, सार्वजनिक शौचालय में नल फिटिंग सहीं नहीं किये जाने एवं पानी निकासी नहीं होने के कारण सीईओ श्री बर्मन ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एंजेसी को कार्यस्थल पर ही फटकार लगाया गया, साथ ही तत्काल सुधार करने निर्देशित किया गया। इसके उपरांत श्री इंद्रजीत बर्मन द्वारा ग्राम पंचायत धाराशिव में चल रहे चेक डेम निर्माण कार्य का निरिक्षण किया जिसमें कार्य का एलाइनमेंट सहीं नहीं होने, चेकडेम में स्लोप नहीं बनाये जाने से नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी को तत्काल सुधार करने निर्देशित किया गया तथा तकनीकी सहायक एवं निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत बछौरडीह एवं धाराशिव को तत्काल प्रभाव से कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जंप बिलाईगढ़ को निर्देशित किया गया । जिसके बाद श्री इंद्रजीत बर्मन द्वारा संबंधित एंजेसी एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही एवं मानक अनुरूप कार्य नहीं होने पर संबंधित पर कठोर कार्यवाही की जावेगी। यह सुनिश्चित किया जावे कि जिले में चल रहे सभी निर्माणाधीन कार्य में गुणवत्तायुक्त सामान प्रयुक्त हो। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (ग्रा, यां.से.), कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत बिलाईगढ़ आदि उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज