ग्राम पंचायत सलौनी ने रचा स्वच्छता का नया अध्याय, घर-घर कचरा संग्रहण और ₹25,400 यूजर चार्ज संग्रहण बना मिसाल

 

खैरागढ़ । स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिले में लगातार नवाचार और जनभागीदारी आधारित प्रयास किए जा रहे हैं। जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल के मार्गदर्शन में जिले की ग्राम पंचायतों में स्वच्छता गतिविधियों को गति मिली है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत सलौनी स्वच्छता प्रबंधन एवं जनसहभागिता के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरी है।

युवा एवं ऊर्जावान सरपंच सौरभ साहू तथा सचिव जोगेश्वर धनकर के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सलौनी (सलौनी एवं केकराजबोड) विकास और स्वच्छता को नई दिशा देने का कार्य कर रही है। पंचायत द्वारा घर-घर से सूखे कचरे के नियमित संग्रहण की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए स्वच्छग्राही समूह को गारबेज ट्राइसाइकिल (गारबेज रिक्शा) उपलब्ध कराकर एवं अन्य सहयोग करके संग्रहण व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया गया है।

ग्राम पंचायत द्वारा स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान, विशेष शिविर एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन प्रयासों का सकारात्मक परिणाम यह है कि ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है तथा स्वच्छता शुल्क (यूजर चार्ज) के भुगतान में भी उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है। वर्तमान में ग्राम पंचायत सलौनी में ₹25,400 का यूजर चार्ज संग्रहण किया जा चुका है, जो पंचायत की सक्रियता और ग्रामीणों की सहभागिता को दर्शाता है।

पंचायत एवं स्वच्छग्राही समूह के संयुक्त प्रयासों से गांव में नियमित साफ-सफाई, ठोस अपशिष्ट का पृथक्करण एवं संग्रहण किया जा रहा है। गारबेज ट्राइसाइकिल के हस्तांतरण के बाद इस व्यवस्था को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है, जिससे गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का लक्ष्य और मजबूत होगा।

गारबेज ट्राइसाइकिल हस्तांतरण एवं स्वच्छता समीक्षा बैठक के दौरान सरपंच सौरभ साहू, उपसरपंच पुराणिक वर्मा, समस्त पंचगण, स्वच्छग्राही समूह के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों से गांव में स्वच्छता व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। ग्राम पंचायत सलौनी की यह पहल न केवल जिले की अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के उद्देश्यों को धरातल पर साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

स्वच्छता, जनभागीदारी और जिम्मेदार नेतृत्व के समन्वय से ग्राम पंचायत सलौनी आज जिले में स्वच्छ एवं आदर्श ग्राम की पहचान बनाने की ओर अग्रसर है।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज