जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आग लगने से 4 लोग घायल, 20 शेड जलकर खाक

राजधानी से जनता तक । श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में रविवार तड़के लगी आग में चार लोग घायल हो गए और 20 शेड जलकर खाक हो गए। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर शहर के परिम्पोरा इलाके में लगी आग में चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए और 20 शेड जलकर खाक हो गए।अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा, “आग लगने के सही कारण की जांच की जा रही है। हमारे विभाग की टीमें कारण और इससे हुए नुकसान की जांच के लिए मौके पर हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है